फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family visits Haridwar; relative accused of theft

Ghaziabad News: हरिद्वार घूमने गया परिवार, रिश्तेदार पर चोरी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Family visits Haridwar; relative accused of theft
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में बहन के घर में रहने वाले भाई पर एक लाख रुपये नकदी व गहने चुराकर भागने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने अपने साले के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि हरवंश नगर की गली नंबर पांच में रहने वाले राकेश कुमार ने शिकायत देकर बताया है कि उनका साला अंकित उनके घर पर ही रहता था। 14 जून को वह बच्चों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। घर पर साला अकेले ही था। 22 जून को जब वह हरिद्वार से वापस घर पहुंचा और नौकरी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी उन्होंने अपनी पेंट की जेब देखी, तो उसमें रखे एक लाख नौ हजार रुपये नकद गायब थे। घर की अलमारी में रखे गहनों को चेक किया, तो झुमके, मंगल सूत्र, चैन, कुंडल और अंगूठियां चोरी हो गई थीं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी साला अपनी बहन के सभी गहने लेकर भाग गया। पुलिस से मांग है कि वह जल्द से जल्द उनके साले को खोजकर उससे गहने और नकदी दिलवाए। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर जांच की जा रही है। इस मामले में साले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed