फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members were staging a protest with the woman's body when a theft occurred at their home.

Ghaziabad News: महिला का शव रख कर कर रहे थे परिजन प्रदर्शन, घर हो गई चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Family members were staging a protest with the woman's body when a theft occurred at their home.

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाने के सामने लोनी-भोपुरा रोड पर शनिवार शाम को परिजन महिला का शव रखकर हुए हंगामा कर रहे थे। वहीं, चोरों ने महिला के घर से ढाई लाख के जेवरात और 70-80 हजार रुपये चुरा लिए। मां का संस्कार करके छोटा बेटा जब घर में घुसा तो घटना का पता चला। पीड़ित बेटे ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, 25 दिन बाद भी पुलिस किशोरी की तलाश नहीं कर पाई है। उधर, डीसीपी ने सोमवार को फर्रुखनगर चौकी इंचार्ज सत्यजीत को तलब किया और इस मामले में पूछताछ की। हालांकि मामले की जांच साहिबाबाद एसीपी कर रहे हैं। बता दें कि यह मामला 11 सितंबर को शुरू हुआ, जब थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही युवक पर आरोप लगाया था। रिपोर्ट के बाद पुलिस युवक के परिवार पर किशोरी को तलाश रही थी। आरोपी युवक के परिजनों आरोप है कि 29 सितंबर की रात किशोरी की मां और भाई दस-बारह लोगों के साथ युवक के घर पहुंचे और मारपीट की। उन्होंने युवक की मां से जहर खाकर मर जाने को कहा और युवक के मिलने पर उसकी हत्या की धमकी भी दी। 30 सितंबर को युवक के माता-पिता फर्रुखनगर पुलिस चौकी पहुंचे तो प्रभारी ने किशोरी को तलाश न कराने पर युवक की मां को चौकी से वस्त्रहीन करके घर भेजने की धमकी दी थी। इस घटना से सदमे में आकर युवक की मां ने जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed