फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members brought the injured shopkeeper to the police station and created a ruckus.

Ghaziabad News: घायल दुकानदार को लेकर थाने पहुंचे परिजन, किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Family members brought the injured shopkeeper to the police station and created a ruckus.
मोदीनगर। कृष्णनगर कॉलोनी निवासी दुकानदार राजेश के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शनिवार को थाने पर हंगामा किया। परिजन घायल दुकानदार राजेश को गाड़ी से लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस आरोपी हमलावरों को बचा रही है और हमले के बीस दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएचओ ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी की रहने वाली महिला रीना अपने घायल पति राजेश कुमार और परिजनों के साथ शनिवार को मोदीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। रीना ने बताया कि उनके पति राजेश कुमार की किराने की दुकान है। राजेश कुमार बीती 25 मई की सुबह पांच बजे दुकान खोलने जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपियों ने राजेश कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल जांच तो करा दी मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए घूम रहे हैं। एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने रिपोर्ट करने का आश्वासन दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि राजेश पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी, तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed