फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake electric wires of renowned companies were being made in Sahibabad, case registered

Ghaziabad News: साहिबाबाद में बन रहे थे नामी कंपनियों के नकली बिजली तार, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fake electric wires of renowned companies were being made in Sahibabad, case registered
साहिबाबाद। देश की बड़ी और नामी बिजली के तार निर्माता कंपनी के नाम से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में नकली तार बनाए जा रहे थे। इसका खुलासा कंपनियों की ओर से अधिकृत डिटेक्टिव एजेंसी के कर्मचारी के सर्वे में हुआ। पुलिस ने नकली माल को सील कर दिया है। वहीं फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मेरठ के खरखौदा स्थित कोल निवासी शोभित शर्मा ने बताया कि वह पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एंड एंकर, वीगार्ड और पॉलीकेब कंपनी की ओर से अधिकृत जासूस हैं। वह आइपी इन्वेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में जांच अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नकली माल बनते या बेचे जाने पर वह संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। बताया कि उन्हें साहिबाबाद के राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों के नाम से नकली तार बनाने की सूचना मिली थी। इसकी शिकायत उन्होंने साहिबाबाद थाने में की। इसके बाद एक एसआई और दो दरोगा की टीम बनाकर उनके साथ वह सर्वे करने पहुंचे तो एक फैक्टरी में नकली तार और केबल बनाते हुए पकड़ लिया। फैक्टरी मालिक ने पूछताछ में खुद को वसुंधरा सेक्टर चार निवासी अंकित बताया। पुलिस ने मौके से पॉलीकेब वायर के 102 बंडल, गोल्ड मेडल के 86, एंकर के 103 और वीगार्ड के 83 बंडल बरामद किए। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed