फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake bail documents given in court, case filed

Ghaziabad News: कोर्ट में दिए जमानतियों के फर्जी दस्तावेज, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fake bail documents given in court, case filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। घर में घुसकर मारपीट और शांतिभंग के आरोपी ने एसीजीएम कोर्ट में जमानती के फर्जी दस्तावेज लगा दिए। तहसील और पुलिस ने जमानतियों का सत्यापन किया तो दस्तावेज फर्जी निकले। एसीजेएम-तृतीय के निर्देश पर लिपिक ने आरोपी रवि कुमार जैन के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 2015 में सिहानी गेट थाने में रवि कुमार जैन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। मामले में 2016 में रवि की जमानत के लिए दो लोग जमानती पेश किए गए। मुरादनगर के खीमावती निवासी सतवीर और मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र के कमालपुर निवासी रमेश की तरफ से जमानत दाखिल की गई। रमेश ने कमालपुर गांव की जमीन की अपनी खतौनी लगाई थी। मामले में अधिवक्ता ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि रवि कुमार जैन के दोनों जमानती फर्जी हैं। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों जमानती कोर्ट में दाखिल किए गए, अपने पते पर नहीं रहते हैं। कोर्ट ने मामले की आख्या राजस्व विभाग से ली।
विज्ञापन

मेरठ के राजस्व निरीक्षक ने कोर्ट को अपनी रिपोर्ट भेजी, जिसमें बताया कि जिस खसरा नंबर 830 की खतौनी लगाई गई है। वह कमालपुर गांव में नहीं है। एसीजेएम कोर्ट नंबर तीन के लिपिक राहुल की शिकायत पर कविनगर थाने में अब रवि कुमार जैन और दो अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 318(4) धोखाधड़ी, 336(2) जालसाजी करना, 338 नकली दस्तावेज, 336(3) धोखाधड़ी का मकसद और 340(2) नकली को असली में प्रयोग करने की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed