{"_id":"66e770d85f530d9430039074","slug":"factory-owner-and-operator-lost-their-lives-after-ht-line-wire-broke-on-the-crane-ghaziabad-news-c-30-noi1096-466900-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रेन पर टूट कर गिरा एचटी लाइन का तार फैक्टरी मालिक और ऑपरेटर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रेन पर टूट कर गिरा एचटी लाइन का तार फैक्टरी मालिक और ऑपरेटर की गई जान
विज्ञापन
वेव सिटी में क्रेन से टूटा हाईटेंशन तार। संवाद
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र के कुड़ियागढ़ी में निर्माणाधीन टिनशेड की फैक्टरी के गेट पर फंसे ट्रक को निकालने के दौरान क्रेन का हुक ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस दौरान तार टूटकर क्रेन पर गिर गया। क्रेन में करंट फैलने से फैक्टरी मालिक शकील (40) निवासी गगन एंक्लेव, लोहामंडी और क्रेन के सहायक ऑपरेटर चांद (32) निवासी काजीपुरा, वेव सिटी की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार इमरान, शकील और अकील एक टिनशेड बनाने की फैक्टरी बना रहे थे। इसी का काम चल रहा था। तीनों इस कंपनी में निदेशक हैं। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे फैक्टरी के गेट पर ट्रक कीचड़ में फंस गया। जिसे निकलवाने के लिए क्रेन मालिक इकराम को कॉल करके क्रेन मंगवाई गई। इकराम अपने सहयोगी चांद के साथ शकील की फैक्टरी पर पहुंचे। इकराम ने बताया कि वह क्रेन चलाने लगे और चांद पास में एक बाइक पर बैठ गए। वहीं शकील उन्हें दिशा निर्देश दे रहे थे।
इस दौरान क्रेन का हुक ऊंचा हो गया और ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसे निकालने के दौरान तार टूटकर चांद पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से चांद की मौत हो गई। वहीं शकील की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिए गए है। अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पानी में करंट फैलने से शकील का बिगड़ा संतुलन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तार टूटने के बाद वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान सड़क पर कीचड़ व पानी भरा था। पानी में तार गिरने से करंट फैल गया। पास में खड़े शकील ने भागने का प्रयास किया लेकिन कीचड़ में उनका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक से टकरा गए। ऐसे में वह भी करंट की चपेट में आ गए। शकील की तीन बेटियां हैं। शकील की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।