फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Extorted Rs 2.25 lakh from Air Force personnel

Ghaziabad News: वायुसेना कर्मी को झांसे में लेकर 2.25 लाख रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Extorted Rs 2.25 lakh from Air Force personnel
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र में वायुसेना कर्मी को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठग ने दो लाख 25 हजार रुपये निकालकर ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर फोन करके खाता बंद कराया। वायुसेना स्टेशन में रहने वाले सबरीनाथ बीए ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पास एक नंबर से काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने खुद एक निजी बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए उनके दो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। दो बार उनके मोबाइल पर ओटीपी आए। ठग ने ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से दो लाख 25 हजार रुपये की निकासी कर ली। बैंक खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला। साहिबाबाद पुलिस खाते से हुई निकासी की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed