फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Expressed displeasure over the complaint not being heard

Ghaziabad News: शिकायत की सुनवाई न होने पर जताई नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the complaint not being heard
वसुंधरा। सेक्टर-16 में अतिक्रमण की शिकायत के बावजूद नगर निगम के कार्रवाई न करने पर पर्यावरणविद ने नाराजगी जताई है। पर्यावरणविद का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम स्ट्रीट वेंडरों और अवैध दुकानदारों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

पर्यावरणविद प्रसून पंत का कहना है कि सेक्टर 16 के दुकानदारों ने बरसाती नालों पर रैंप बना लिए हैं। अग्रसेन चौक से अटल चौक तक नाले ढके जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथों और सड़कों पर भी अवैध वेंडर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

पंत ने बताया कि कई हादसे भी हो चुके हैं। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेत रहे। प्रसून पंत ने कहा कि कार्रवाई न होने पर वे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और स्थानीय अदालत का रुख करेंगे। वहीं, इस मामले में वसुंधरा जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता का कहना है कि पूर्व में अतिक्रमण हटाया जा चुका है, यदि फिर से अतिक्रमण हो रहा है तो टीम भेज कर रिपोर्ट मंगाई जाएगी और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed