{"_id":"68b35f5ab6b45677410eefd6","slug":"export-trading-company-employee-accused-of-embezzling-rs-921-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9304-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सपोर्ट ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी पर 9.21 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सपोर्ट ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी पर 9.21 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित थाना विंडसन ट्रेडमार्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के प्रबंधक शिवा प्रसाद ने कंपनी के ही कर्मचारी विकास वर्मा पर 9.21 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। विकास कंपनी में दिल्ली के कपड़ा व्यापारियों से कच्चा माल खरीदने और कंपनी तक पहुंचाने का का काम करता था। आरोप है कि व्यापारियों को दिया जाने वाला भुगतान कंपनी से लेकर विकास घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने 29 अगस्त की रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में शिवा प्रसाद ने बताया कि शालीमार गार्डन निवासी विकास वर्मा कई वर्षों से कंपनी में फील्डर के तौर पर काम कर रहा है। वह दिल्ली के बाजार से कपड़ा खरीदने और व्यापारियों को कंपनी की तरफ से भुगतान करने का काम कर रहा था। इसके लिए कंपनी उसे एडवांस में रुपये देती थी। बताया कि बीते कुछ माह में व्यापारियों ने कंपनी से भुगतान न होने की बात कहते हुए तकादा किया था। जब उन्होंने कंपनी का लेखा-जोखा देखा तब पता चला कि व्यापारियों को दी जाने वाली 9.21 लाख रुपये की रकम विकास कंपनी से ले चुका है लेकिन व्यापारियों तक वह भुगतान नहीं पहुंचा। तब उन्होंने विकास की छानबीन शुरू की। सामने आया कि आरोपी अपना घर बंद करके जा चुका है। इसके अलावा वह अपना मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर चुका है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है। घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।