फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Explosion in gunpowder kept for Ravana effigy; seven injured, including a father and his sons.

Ghaziabad News: रावण के पुतले के लिए रखे बारूद में धमाका, पिता-पुत्रों समेत सात घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Explosion in gunpowder kept for Ravana effigy; seven injured, including a father and his sons.
साहिबाबाद। लाजपतनगर स्थित शनि चौक चौकी के सामने रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में सोमवार सुबह रावण का पुतला बनाने के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक पांच धमाके हुए। आबादी के बीच हुए हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक बच्ची समेत दो स्थानीय लोग मामूली घायल भी हुए।
विज्ञापन

पांचों गंभीर घायलों को पहले पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी व सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 9:20 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, सामुदायिक केंद्र के हॉल में लोग हीटर पर खाना पका रहे थे। इसी दौरान हीटर से निकली चिंगारी पास में रखे 10 टन से अधिक बारूद के ढेर तक पहुंच गई। इसके बाद धमाके होने लगे। यह बारूद रावण के पुतले में लगने वाले बम बनाने के लिए लाकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में हापुड़ के पिलखुवा निवासी अनिल (45), उनके दो बेटे रजत (29) व ऋषभ (22), कारीगर राजू (35) और महेंद्र (36) झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस के अनुसार, अनिल को रामायण कला संगम समिति की ओर से करीब 10 साल से रावण का पुतला बनाने का ठेका मिलता आ रहा है। इस साल भी वह बेटों और कारीगर के साथ समिति के लिए दो अक्तूबर को पुतला बनाने के लिए यहां आए थे।

धमाकों की चपेट में आने वालों में 10 वर्षीय विंपी जैन और पूजा करने जा रहे बी ब्लॉक निवासी संदीप भी शामिल हैं। धमाके के बाद संदीप के ऊपर ईंट आकर गिर गई, जबकि बच्ची सामने अपने घर में बैठकर पढ़ाई कर रही थी, उसके पैर में एक कांच का टुकड़ा लगा है। दोनों मामूली घायल हैं।
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल के अनुसार, मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed