{"_id":"6b088c5105142d383b09bd96","slug":"exercise-caution-before-sharing-photos-on-social-media-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1030031-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने से पहले बरतें सावधानी, हो सकता है दुरुपयोग : एसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने से पहले बरतें सावधानी, हो सकता है दुरुपयोग : एसीपी
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करने से पहले सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति को फोटो भेजने या निजी जानकारी साझा करने से बचें। साइबर अपराधी तस्वीरों का दुरुपयोग कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं और रुपये की मांग कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में डरने या दबाव में आने के बजाय तत्काल पुलिस से शिकायत करें। यह सलाह एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को दी।
सिहानी गेट थाने में आयोजित कार्यक्रम में मॉडल टाउन स्थित सुशीला इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करना चाहिए। साइबर अपराधी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। एआई तकनीक के जरिये तस्वीरों में बदलाव कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में पेश करने के बाद ब्लैकमेलिंग भी की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के लिए अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी परिजनों के अस्पताल में भर्ती होने या पेंशन रुकने का झांसा देकर रुपये मांगे जाते हैं तो कभी सस्ते उत्पादों का लालच देकर या फर्जी लिंक भेजकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल की जाती है। किसी के साथ ओटीपी और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। मोबाइल फोन में पासवर्ड लगाकर रखें और अनजान या गैरजरूरी एप डाउनलोड करने से बचें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
एसीपी ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने के लिए यह कानून बनाया गया है। उन्होंने गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी गलत व्यवहार की जानकारी अभिभावकों या पुलिस को देने की सलाह दी। साथ ही कहा कि छेड़छाड़, पीछा करने और परेशान करने जैसी घटनाओं पर चुप न रहें। ऐसी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 या पुलिस के माध्यम से की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और परिवार के सदस्यों को भी नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के बाद छात्राओं को सिहानी गेट थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें महिला सेल, साइबर सेल और थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर किस तरह कार्रवाई की जाती है और पीड़ितों की सहायता के लिए कौन-कौन सी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।