फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exemption from election duty will not be given for brother-in-law's marriage

UP Nikay Chunav: देवर की शादी के लिए नहीं मिलेगी चुनाव में ड्यूटी से छूट, सारे साक्ष्य दिखाने पर मिला ये जवाब

Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेवटर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेवटर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
सार

सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि जिन विभागों में अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मी हैं, उनकी ड्यूटी हटाई गई है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ड्यूटी काटी जा रही है।

विज्ञापन
Exemption from election duty will not be given for brother-in-law's marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिका के देवर की शादी 10 मई को है और उनकी चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। उनका कहना है कि सारे साक्ष्य दिखाने के बाद भी यह जवाब मिला कि देवर की शादी जरूरी नहीं है, आपके बेटे की शादी होती तो ड्यूटी से छूट मिल सकती थी। उनका कहना है कि उनके परिवार की अंतिम शादी है। परिवार के सभी लोग शादी में सम्मिलित हों इसलिए देवर जो विदेश में रहते हैं, शादी के लिए यहां आए थे। कई चक्कर लगाने के बाद भी चुनावी ड्यूटी से छूट नहीं मिली।

विज्ञापन


वहीं मसूरी नाहल की शिक्षिका ने बताया कि वह मातृत्व अवकाश पर चल रही हैं और उनकी दो माह की बेटी है। उनकी भी पी-1 में ड्यूटी लगी है। मंगलवार को चुनावी ड्यूटी कटवाने के लिए सीडीओ कार्यालय में भारी भीड़ रही। किसी के यहां शादी, कोई लकवाग्रस्त तो कोई गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए चुनावी ड्यूटी से छूट चाह रहा था।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में जिले में कुल 12606 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें गाजियाबाद सहित बुलंदशहर और बागपत से भी कर्मचारी लगाए गए हैं। जिले के 6304 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। चुनावी ड्यूटी में लगे कई कार्मिक ड्यूटी लगाने में अनियमितता की शिकायत कर रहे हैं। मंगलवार को सीडीओ कार्यालय में पहुंची वुमैन टीचर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सदस्याएं शिक्षिकाओं की समस्या लेकर पहुंची थीं। ब्लॉक अध्यक्ष सीमा गौतम ने बताया कि कई गर्भवती महिलाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है और कई असाध्य बीमारी से ग्रस्त हैं, उनकी भी ड्यूटी लगी है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पत्र लिखकर उनकी ड्यूटी ना लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि जिन विभागों में अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मी हैं, उनकी ड्यूटी हटाई गई है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ड्यूटी काटी जा रही है। जिले में अभी तक 45, बुलंदशहर के 80 और बागपत के लगभग 35 कर्मियों की ड्यूटी कटी है।

इनसेट:
तीन जिलों के कुल कार्मिक, जिनकी ड्यूटी लगाई गई है
गाजियाबाद - 6304
बुलंदशहर - 4071
बागपत - 2231

जीडीए में कुल कर्मचारी - 740
पहले चरण में आई ड्यूटी - 600
फाइनल ड्यूटी - 395

312 बिजलीकर्मियों की चुनाव में लगी ड्यूटी
जिले में 11 मई को नगर निकाय चुनाव संपन्न कराया जाना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने गाजियाबाद जोन से 312 बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें कार्यालय सहायक, तकनीकी सहायक ,चपरासी सहित उपखंड अधिकारी भी शामिल हैं। गाजियाबाद में 608 स्थाई और 1500 से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं।
मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि इनमें से निर्वाचन विभाग द्वारा 312 स्थाई कर्मचारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी 10 मई से 12 मई तक बिजली विभाग के कार्यों से विरत रहेंगे। इस बीच उपखंडों और बिजली कार्यालयों में होने वाले कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि चुनाव की प्रक्रिया से अवर अभियंता, अधिशासी अभियंताओं को दूर रखा गया है। ऐसे में जनपद की पूरी बिजली व्यवस्था मात्र संविदा लाइनमैन के सहारे रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed