फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Exclusive News

एटीएम- कहीं कैश की किचकिच, कहीं खराब पड़े एटीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Exclusive News
 बैंक उपभोक्ताओं को एटीएम बूथों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को कुछ क्षेत्रों में एटीएम बूथ पर जाकर हाल जाना तो उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी को साझा किया। लोगों का कहना था कि अक्सर एटीएम कैश लैस नजर आते हैं जबकि कुछ एटीएम बूथ खराब रहने से बंद रहते हैं। जिले में सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के 450 से अधिक एटीएम काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को अक्सर लगातार अवकाश पड़ने के दौरान कैश न मिलने से परेशानी होती है। उपभोक्ताओं को मशीन खराब होने, सर्वर न आने से भी परेशानी होती है। ऐसे में नकदी निकासी के लिए उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

---
सीन-1, आरडीसी
आरडीसी में लगभग सभी बैंक की ब्रांच हैं। करूर वैश्य बैंक पर दोपहर के करीब तीन बजे जाकर देखा तो एटीएम बूथ तो खुला था लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते उपभोक्ताओं को कैश निकालने में परेशानी हो रही थी। उपभोक्ताओं का कहना था कि कई बार के प्रयास करने के बाद एटीएम से कैश निकल सका।
विज्ञापन

-----
सीन-2, क्रॉसिंग रिपब्लिक
क्रॉसिंग रिपब्लिक में उपभोक्ता राहुल कुमार ने बताया कि यहां अक्सर बैंक के एटीएम खराब रहते हैं। हालांकि क्षेत्र में एटीएम सही काम करते नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना था कि इस क्षेत्र में बैंक ब्रांच भी कम हैं, जिस वजह से एटीएम के मेंटेनेंस का काम भी लेट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीन-3, नंदग्राम मोड़
यहां पर यस बैंक का एटीएम खराब रहा। स्थानीय निवासी संजीव नागर ने बताया कि पिछले कुछ दिन से एटीएम खराब पड़ा है। इसके चलते कैश निकालने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है। शिकायत के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
----
सीन-4, नंदग्राम मुख्य मार्ग
यहां एक्सिस बैंक एटीएम की मशीन बंद थी। उपभोक्ता अंशुल ने बताया कि रविवार को ही मशीन बंद हुई है। अक्सर एटीएम का सर्वर स्लो होने की शिकायत भी लोगों ने की। एटीएम पर आने वाले उपभोक्ता बैरंग लौटते दिखे।

-----
सभी बैंक ब्रांच को निर्देश हैं कि ब्रांच खुलने के साथ ही अपने आईटी डिपार्टमेंट में एटीएम की स्थिति को लेकर रिपोर्ट करें। कुछ जगह सर्वर की समस्या हो सकती है। इसको दिखवा लिया जाएगा। - शिव प्रसाद यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed