फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Excavation work for drain construction; debris dumped on the road.

Ghaziabad News: नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई, मलबा सड़क पर डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Excavation work for drain construction; debris dumped on the road.
कविनगर में सर्विस रोड के पास बन रहे नाले की वजह से सड़क पर पड़ा सिल्ट। संवाद
गाजियाबाद। कविनगर में सर्विस रोड के किनारे नगर निगम नाला निर्माण करा रहा है। बारिश के कारण नाला निर्माण बंद पड़ा है, लेकिन मिट्टी और मलबा सड़क पर डाल दिया गया। बारिश में सड़क पर दूर तक कीचड़ हो गई। लोगाें को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अफसरों से मलबा, मिट्टी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बारिश शुरू होने से पहले कविनगर में सर्विस रोड के किनारे नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई तो काम बीच में रोक दिया गया लेकिन कार्यदायी संस्था ने सड़क पर मलबा और मिट्टी डाल दी। इससे सड़क पर वाहनों के निकलने की भी जगह नहीं बची है। स्थानीय लोगों को रास्ता बदलकर वहां से निकलना पड़ रहा है। इसी तरह के हालात राजनगर में मुख्य नाले के निर्माण के आसपास भी बने हुए हैं। कविनगर निवासी राजकिशन ने बताया कि कविनगर के मुख्य मार्ग पर इस तरह का व्यवधान पैदा किया जा रहा है। इसको कोई देखने वाला भी नहीं है। इस बारे में नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि मलबा हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed