फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Examination forms will be filled through Samarth portal in CCSU

Ghaziabad News: सीसीएसयू में समर्थ पोर्टल से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Examination forms will be filled through Samarth portal in CCSU
गाजियाबाद। सीसीएसयू की परीक्षा के फॉर्म अब छात्रों को समर्थ पोर्टल से भरने होंगे। 31 अक्तूबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का काम शुरू होने की संभावना है। हालांकि, जिन छात्रों ने सीसीएसयू की वेबसाइट पर जाकर पहले ही फॉर्म भर दिए हैं, उनको क्या करना होगा, इसके बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

20 नवंबर से सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा शुरू होनी है। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू हो गया था लेकिन, राजभवन से सीसीएसयू को इस पर रोक लगाकर समर्थ पोर्टल से परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद सीसीएसयू का पोर्टल निष्क्रिय कर दिया गया। अब छात्रों को समर्थ पोर्टल के सक्रिय होने का इंतजार है। इस बारे में एमएमएच कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्या डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को समर्थ पोर्टल के जरिये परीक्षा फॉर्म भरने की जानकारी दे दी गई है। जिन छात्रों ने पहले फॉर्म भर दिए हैं, उनके बारे में भी सीसीएसयू के उच्चाधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन

-रूकेगा फर्जीवाड़ा-
समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने की व्यवस्था होने के बाद छात्रों का पूरा डाटा एकीकृत हो जाएगा। परीक्षा परिणाम से लेकर छात्र की पूरी शैक्षिक जानकारी इस पर दर्ज हो जाएगी। इसके बाद अंकों के कम ज्यादा होने से लेकर अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न के बराबर रह जाएगी। छात्रों को इसके लिए अपनी ईमेल आईडी भी बनानी होगी। अब से पहले परीक्षा फॉर्म भरने व अन्य कार्य कराने के लिए छात्रों को साइबर कैफे पर ज्यादा रुपया देना पड़ता था, जो समर्थ पोर्टल के काम करने पर नहीं देना होगा। फीस के नाम पर छात्रों से अतिरिक्त वसूली के मामले भी नहीं होंगे। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में समर्थ पोर्टल के जरिये ही छात्रों के दाखिले से लेकर हर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों, कर्मचारियों की भी जानकारी होगी पूरी
कॉलेजों के शिक्षकों व अन्य स्टाफ का डाटा भी समर्थ पोर्टल पर ही दर्ज होगा। कॉलेज में कितने लोग कार्यरत हैं, कितने रिटायर हो गए और कौन सा शिक्षक किस विषय को पढ़ा रहा है, इसकी भी जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed