{"_id":"69fb9fd604e8b06fca03467a","slug":"evicted-he-murdered-his-father-accused-arrested-along-with-female-companion-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18646-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेदखल किया तो कर दी पिता की हत्या, महिला मित्र के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेदखल किया तो कर दी पिता की हत्या, महिला मित्र के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी अजीजुद्दीन (80) की हत्या के आरोपी बेटे बिलाल को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका सहयोग करने वाली महिला खुशबू को दिल्ली के पटेल नगर उसके घर से पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक माह से कई शहरों की धूल फांक रही थी। खुशबू के रिश्तेदार की कॉल ट्रेस करने पर पुलिस को दोनों का सुराग मिला। छह मई को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बिलाल ने संपत्ति से बेदखल किए जाने पर पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आठ अप्रैल को घर से लापता हुए अजीजुद्दीन (80) का शव उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित किराए के कमरे में 11 अप्रैल को मिला था। अजीजुद्दीन की पत्नी नसरीन ने बेटे बिलाल और उसके साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बिलाल और उसके दोस्त कैद हो गए थे। पुलिस ने जांच की बिलाल की महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली का नाम सामने आया। खुशबू का पति दुबई में रहता है और महिला दिल्ली में बिलाल के साथ रहती थी। दोनों पर पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को पुलिस ने मुंबई के ठाणे स्थित मुब्रा इलाके से बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली से खुशूब को पकड़ लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाकर पूछताछ की तो उसने घटना कबूल की। बिलाल ने पुलिस को बताया कि उसने खुशबू के नाम से टोली मोहल्ले में मकान किराये पर भी लिया था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम-- -
हत्यारोपी बेटे बिलाल ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ रुपये चाहिए थे, लेकिन पिता देने से इन्कार कर देते थें। आठ अप्रैल को हत्या की साजिश रखते हुए आरोपी बेटे ने महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली को घटनास्थल पर बुलाया। फिर पिता को कमरे पर बुलाया और तीनों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
-- -- --
गलत व्यवहार के चलते पिता ने किया था बेदखल
पुलिस ने बताया कि अजीजुद्दीन ने बड़े बेटे बिलाल को उसकी गलत संगत के चलते संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इससे बिलाल नाराज था। अजीजुद्दीन ने टोली मोहल्ले के डाबर तालाब कॉलोनी में प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा था। करीब 6 वर्ष पहले बुजुर्ग ने 70 लाख रुपये का मकान भी बेचा था और एक साल पहले 45 लाख रुपये का दूसरा मकान बेचा था। लेकिन दोनों बार उसे हिस्सा नहीं मिला तो वह रंजिश मानने लगा था।
इंस्टाग्राम पर हुई थी खुशबू से दोस्ती
बिलाल की इंस्टाग्राम पर खुशबू से दोस्ती हुई थी। खुशबू दो बच्चें की मां है और दिल्ली के पटेल नगर में रहती हैं। इसके बाद दोनों फेसबुक से वार्तालाप करने लगे। पिता के बेदखली के फरमान को बताते हुए उसने हत्या की साजिश बनाई थी।
पुलिस को चकमा देने के लिए शहर और सिमकार्ड बदले
पुलिस से बचने के लिए बिलाल ने अपना और खूशबू का सिमकार्ड बदलना शुरू किया। हत्या के बाद बिलाल और खुशबू बच्चों के साथ दिल्ली गए। वहां से खुशबू की बहन के घर गए और वहां पर सिमकार्ड तोड़ दिया। तीन दिन वहां रुके और फिर खूशबू की दूसरी बहन के पास कानपुर पहुंचे। शहर बदलते ही फिर सिमकार्ड बदल दिया। कानपुर से दोनों तेलंगाना पहुंचे और वहां किराये पर रहने लगे और तीसरी बार सिमकार्ड बदला। तेलंगाना में दो दिन बाद बिलाल मुंबई में दोस्त के पास चला गया। मुंबई में फिर सिम तोड़कर नया ले लिया। दोस्त के पास रुकने के बाद उसने मुंबई के ठाणे जनपद के मुंब्रा थाने में दोस्त के मकान के पास किराये पर रहना शुरू कर दिया। जबकि खुशबू कानपुर से दिल्ली आ गई थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम