फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even before Nautapa, the city streets are burning hot, silence prevails.

Ghaziabad News: नौतपा से पहले ही तप रही शहर की सड़कें, पसरा सन्नाटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Even before Nautapa, the city streets are burning hot, silence prevails.
हापुड़। नौतपा से पूर्व ही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को भी आसमान से बरस रही आग और झुलसाने वाली धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के चलते सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मियों और राहगीरों को उठानी पड़ी। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को चक्कर आने, सिर दर्द और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि बाजारों में भी भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। भीषण गर्मी और लू के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को लू के कारण सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम के लगातार बढ़ते तेवरों के बीच अब लोगों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। मान्यता के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है और इसी दौरान भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि 25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है। इसमें इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप जारी रहेगा।

बेल और आलू बुखारे का शरबत पीएं
आयुर्वेदाचार्य डॉ. धंवंतरि त्यागी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पूरी, पकौड़ी, पराठा आदि पकवानों का सेवन करने से बचें। घर का बना हल्का खाना खाएं। इसके साथ ही लू से बचाव के लिए आलू बुखारे का शरबत और बिना दूध वाला बेल का जूस पीएं। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में दही और मट्ठा का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इनका सेवन भी कम करें।


पानी का अधिक करें सेवन-
सीएचसी के फिजिशियन डॉ अशरफ अली ने बताया कि सूती व ढीले कपड़े पहनें और अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं। दोपहर के समय तेज धूप और लू से बचने के लिए घर में ही रहें। खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed