फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eunuchs created a ruckus at the border police station demanding the arrest of the accused

Ghaziabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर किन्नरों ने बार्डर थाने पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs created a ruckus at the border police station demanding the arrest of the accused
लोनी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने बार्डर थाने पर हंगामा किया। पुष्पांजलि विहार कालोनी में किन्नरों के साथ मारपीट हुई थी। किन्नर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर किन्नर शांत हुए।
विज्ञापन

बार्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कालोनी निवासी सोना किन्नर ने बताया कि उनका ड्राइवर विजय पुष्पांजलि विहार कालोनी में रहता है। विजय और सोनी किन्नर कार से पुष्पांजलि विहार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान परिवार के पांच लोग कार रोककर उनसे विवाद करने लगे। विवाद होता देख वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को थाने में शिकायत देने की बात कहकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के वहां से जाने पर शिवम ने सोना किन्नर के सिर पर वार कर दिया। इसके साथ ही युवक के भाई ने उनके मुंह पर चाकू मार दिया। जबकि उनके परिजन ने ड्राइवर विजय के सिर पर डंडा मारा। मारपीट में किन्नर के दांत टूट गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किन्नरों ने शाम करीब छह बजे लोनी बार्डर थाने पर हंगामा किया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शिवम, अंश, कृष्णा, धन्ना लाल व रेनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed