फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   EO accused the Municipal President of assault

Ghaziabad News: ईओ ने पालिकाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
EO accused the Municipal President of assault
लोनी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) केके मिश्रा ने लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा और उनके साथियों पर मारपीट और उनके ऑफिस में कर्मचारियों पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने घटना स्थल का वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों को गलत बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर थाने पर सूचना दी गई कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथियों ने बलराम नगर कॉलोनी पानी की टंकी कैंप कार्यालय पर ईओ और पालिका के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और पिस्टल तानी। इस मामले में ईओ ने पुलिस को रात करीब ढाई बजे एक शिकायत दी। शिकायत में ईओ ने कहा कि वह करीब ढ़ाई बजे अपने कैंप कार्यालय लोनी में लंच के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वहां मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संजीव अवाना को आगामी त्योहार में साफ सफाई के लिए बुलाया। तभी वहां तपसी सिंह आए। कुछ देर बाद अध्यक्ष भी पहुंच गईं। वह उन पर और संजीव पर चिल्लाने लगीं। उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। धमकी देकर कहने लगी कि अपना स्थानांतरण कराकर चले जाओ, वरना अच्छा नहीं होगा। इसके बाद तपसी सिंह पर भड़क गईं। सभी लोग तपसी सिंह को खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तपसी सिंह ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष के साथियों ने उन पर रिवाल्वर तान दी।
विज्ञापन


-पालिकाध्यक्ष ने घटनास्थल का वीडियो जारी किया-

पुलिस को दी गई शिकायत सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई, तो पालिकाध्यक्ष रंजीता धामा ने घटनास्थल और मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली। वीडियो में दिख रहा है कि पालिकाध्यक्ष कैंप कार्यालय गईं। अंदर कमरे में ईओ कुर्सी, तपसी सिंह और एक अन्य लोग सोफे पर बैठे हुए थे। पालिकाध्यक्ष को देखकर तीनों लोग खड़े हो गए। पालिकाध्यक्ष ईओ से बात करने लगीं कि उन्होंने फोन पर ईओ से कहीं और होने की बात कही और वह लोनी में मौजूद हैं। इस पर ईओ बोले की उन्हें 4 बजे की मीटिंग में जाना है। यह बात कहकर पालिकाध्यक्ष वापस अपनी कार की तरफ चली गई। कार में बैठकर वह वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ईओ के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर-

ईओ द्वारा पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाने के बाद पालिकाध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त कमिश्नर गाजियाबाद को एक शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि उनके खिलाफ एक झूठी शिकायत दी गई है। उन्होंने एक सरकारी काम के लिए ईओ को फोन किया था, फोन पर ईओ ने अपने आप को नोएडा में एक मीटिंग में होना बताया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष को जानकारी मिली कि ईओ अपने कैंप कार्यालय में है। वह मौके पर पहुंची।

-कोट-

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दिन की घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है। रात के समय पुलिस को शिकायत मिली है। चेयरपर्सन पक्ष की तरफ से एक वीडियो मौके का दिया गया है। दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है। कैंप कार्यालय पर लगा सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।

--------------

ईओ केके मिश्रा ने वीडियो जारी कर बताया कि पालिकाध्यक्ष पहली बार वापस लौटने के 3 से 4 मिनट बाद फिर से आईं। तपसी ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की और हथियार तान दिए। जैसे ही वह बाहर आए, तो चेयरमैन वापस जाने लगीं। उन्होंने नहीं देखा कि तपसी सिंह पर रिवाल्वर तानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed