{"_id":"662dff06f19a4632b500d943","slug":"entry-road-opened-on-delhi-meerut-expressway-near-crossing-republic-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रवेश का रास्ता खुला, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रवेश का रास्ता खुला, जाम से मिलेगी राहत
Sun, 28 Apr 2024 01:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:17 PM IST
सार
लंबे समय से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वाहनों के प्रवेश और बाहर निकलने के लिए कट बनाने की मांग उठाई जा रही थी। जनवरी में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने इस कार्य का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन कट को खोल दिया गया है। इस कट के खुलने से क्रॉसिंग रिपब्लिक से दिल्ली जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। सुबह-शाम यहां लंबा जाम लोगों की परेशानी का सबब बना रहता था।
विज्ञापन
लंबे समय से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वाहनों के प्रवेश और बाहर निकलने के लिए कट बनाने की मांग उठाई जा रही थी। जनवरी में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने इस कार्य का शिलान्यास किया था। करीब 9.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए रास्ते से लाखों लोगों की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन
रास्ता बनने से एबीईएस और क्रॉसिंग रिपब्लिक के सामने सड़क हादसों का खतरा भी टलेगा। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और दिल्ली के बीच आवाजाही करने वालों को इससे सुविधा मिलेगी। साथ ही, स्थानीय लोगों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन