{"_id":"68712fe3cb7f768d6a05feac","slug":"entry-of-vehicles-on-gang-canal-track-closed-due-to-kanwar-yatra-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में सख्ती: दिल्ली-मेरठ रोड पर पाबंदियां, गाड़ियों पर बैन; मीट की दुकाने बंद...इन दुकानों को ढका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में सख्ती: दिल्ली-मेरठ रोड पर पाबंदियां, गाड़ियों पर बैन; मीट की दुकाने बंद...इन दुकानों को ढका
Fri, 11 Jul 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:17 PM IST
सार
Kawad Yatra 2025: 11 जुलाई से सावन माह के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रा के चलते गंग नहर पटरी पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गंग नहर पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पाबंदियां शुरू कर दी हैं। गंग नहर पटरी पर बैरिकेड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित सभी मीट दुकान को बंद करने के साथ शराब की दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया। इसके अलावा सभी भोजनालयों में लहसुन, प्याज के इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी है। पुलिस ने मार्ग पर बैरिकेड्स लगा दिए है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित मांसाहार की दुकानों को भी कांवड़ तक बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
नगर की शराब की सभी दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया। शाकाहारी भोजनालयों में भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों का पालन करवाने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थान पर जाकर जांच भी की। एसीपी मसूरी ने पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
