फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entry of heavy and commercial vehicles closed in Delhi, security personnel will be deployed today

Ghaziabad News: भारी और व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद, सुरक्षा में जवान आज होंगे तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy and commercial vehicles closed in Delhi, security personnel will be deployed today
साहिबाबाद। दिल्ली में जी 20 सम्मेलन शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार शाम सात बजे से ट्रांस हिंडन जोन के पांच बॉर्डरों पर यातायात पुलिस ने भारी और व्यवसायिक वाहनों को डायवर्ट कर दिया। यूपी गेट-गाजीपुर बॉर्डर, आनंद विहार-कौशांबी बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और खजूरी पुस्ता मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी। हर प्वाइंट पर थाना पुलिस के साथ यातायात निरीक्षक और कर्मियों तैनात किए हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे से हिंडन एयरपोर्ट से लेकर करहेड़ा, एलिवेटेड और यूपी गेट के बीच रात बजे के बीच सुरक्षा कर्मी तैनात होंंगे।
विज्ञापन


शाम सात बजे सीमापुरी बॉर्डर पर यातायात निरीक्षक संतोष कुमार, साहिबाबाद कोतवाली निरीक्षक अजय चौधरी अलावा साथ पुलिसकर्मी तैनात हो गए। पुलिस ने राजेंद्र नगर गोलचक्कर के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया। इसके आगे सीमापुरी बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग कर भारी और व्यवसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया। यूपी गेट-गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात निरीक्षक योगेश पंत, कौशांबी थानाध्यक्ष अंकित तरार पुलिस व यातायात कर्मियों के साथ बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया। इसी तरह तुलसी निकेतन बॉर्डर पर एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य ने सुरक्षा का जायजा लिया। उनके अलावा लोनी पुस्ता मार्ग पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से रात दस बजे के बीच एयरपोर्ट के साथ दिल्ली-वजीराबाद रोड, करहेड़ा, एलिवेटेड रोड, यूपी गेट तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। पूरे रूट पर 150 कट पर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed