फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entering the house, a student was shot in the head.

Ghaziabad News: घर में घुसकर छात्रा के सिर पर मार दी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, a student was shot in the head.
मोदीनगर। नगलाबेर गांव में एक युवक ने घर में घुसकर छात्रा के सिर पर गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, छात्रा मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। छात्रा के भाई की तहरीर पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के नगलाबेर गांव में रहने वाले अशोक कुमार की बेटी एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के भाई अंशुल ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव में रहने वाला प्रदीप कुमार घर में घुस गया और छात्रा पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सिर पर गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुन परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed