{"_id":"6428842da6b7cb0f04009a54","slug":"entering-into-the-house-the-hydel-department-contractor-was-killed-by-firing-bullets-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-68723-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हाइडिल विभाग के ठेकेदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हाइडिल विभाग के ठेकेदार की हत्या
विज्ञापन
मुरादनगर उखलारसी में बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार नवीन भारद्वाज को मारी गोली घटना स्थल पर लगी ल
मुरादनगर। उखलारसी में शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हाइडिल विभाग के ठेकेदार नवीन भारद्वाज की हत्या कर दी। मौके से पुलिस को चार खोखे बरामद हुए हैं। हत्यारे कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
उखलारसी निवासी 45 वर्षीय नवीन भारद्वाज हाइडिल में ठेकेदारी करते है, परिवार में पत्नी ममता व बेटा शुभ (14) है। शुक्रवार को उनकी पत्नी बेटे के साथ मायके चली गई थी। शनिवार रात करीब आठ बजे नवीन भारद्वाज घर में अकेले थे। इसी बीच एक बाइक उनके घर के सामने आकर रुकी और बाहर से दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने नवीन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही लहूलुहान होकर नवीन जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर मौके पर लोगों का आता देख बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर एसीपी निमिष पटेल और डीसीपी रवि कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में नवीन को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृ़त घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो गोली नवीन भारद्वाज के पेट, एक सीने व एक पैर में लगी। डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार का कहना है कि विभिन्न पहलुओंं पर हत्या की जांच की जा रही है, नवीन भारद्वाज हाईडिल विभाग में ठेकेदार थे, कहीं उनका किसी से पैसे का लेनदेन तो नहीं था, किसी से कोई आपसी रंजिश या विवाद तो नहीं था।
विज्ञापन
ठेकेदार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए है। पुलिस की पांच टीम बदमाशों की तलाश में लगी है। हत्या में किसी परिचित के होने की आशंका है। वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के करीब एक घंटे बाद मौके फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घटना स्थल पर व आसपास साक्ष्य एकत्र किए गए।