फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entered the house twice and beat and molested

Ghaziabad News: घर में घुसकर दो बार मारपीट, छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Entered the house twice and beat and molested
गाजियांद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 15 फरवरी को उनके भाई के साथ लकी नामक युवक ने मारपीट की थी। उनका भाई घर आया तो आरोपी ने घर में आकर मारपीट की। युवती और उसकी मां ने विरोध जताया तब उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से कर दी। पुलिस उसके यहां पहुंची तो आरोपी भाग गए। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे आरोपी युवक अपने साथ कई अन्य युवकों को लेकर आया और उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के भाई ने वीडियो बनाया तो उसका फोन छीनकर तोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि उनका गला दबाया गया और बाल पकड़कर खींचा गया। पीड़िता की शिकायत पर लकी समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed