{"_id":"67cde7d41caf3c061b0eb09e","slug":"entered-the-house-and-molested-the-girl-beat-up-the-family-when-they-protested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-589218-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार को पीटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी डंडों से युवती के परिवार को बुरी तरह पीटा। इसमें युवती की मां के दांत टूट गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती की मां ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रही थीं। तभी पड़ोसी युवक आया और उनकी बेटी से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दिया। विरोध जताने पर वह गाली देने लगा। इस पर परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई। आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने परिवार के सभी सदस्यों काे लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। घर का सामान भी तोड़ दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले में पांच लोगों को नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।