फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entered house in a dispute over a car collision thrown from second floor death due to serious head injury

गाजियाबाद: कार टकराने के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट, दूसरी मंजिल से फेंका, सिर में गंभीर चोट आने से मौत

Sun, 06 Feb 2022 09:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

शास्त्रीनगर एम-ब्लॉक निवासी मृतक अनिल कुमार के भाई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी दोस्त हरेंद्र, अनिल को अपने साथ ले गया और अपने भाई नरेंद्र के साथ मिलकर अनिल को शराब पिलाई।

विज्ञापन
Entered house in a dispute over a car collision thrown from second floor death due to serious head injury
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एम-ब्लॉक निवासी एक कोचिंग सेंटर संचालक अनिल कुमार (43) को उसके दो दोस्तों ने कार टकराने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट की और दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे अनिल के सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एम-ब्लॉक निवासी मृतक अनिल कुमार के भाई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी दोस्त हरेंद्र, अनिल को अपने साथ ले गया और अपने भाई नरेंद्र के साथ मिलकर अनिल को शराब पिलाई। वापस आते समय अनिल हरेंद्र की कार चलाकर आने लगे तो घर के पास ही पार्क की दीवार से कार टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर तीनों के बीच झगड़ा हो गया। घर आने के कुछ देर बाद हरेंद्र व नरेंद्र अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे और जबरन घर में घुस गए। 
विज्ञापन


हरेंद्र और नरेंद्र अनिल के कमरे में जाकर मारपीट करने लगे और कमरे के बाहर लॉबी में लेकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल अवस्था में अनिल को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed