{"_id":"6b0091070a0a613a080e7e84","slug":"ent-operations-at-the-joint-hospital-will-remain-suspended-for-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1026225-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में अगले 15 दिनों तक ईएनटी ऑपरेशन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में अगले 15 दिनों तक ईएनटी ऑपरेशन रहेंगे बंद
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में सामान्य सर्जरी के साथ-साथ अब नाक-कान गला संबंधित सर्जरी भी ठप हो गई है। अगले 10-15 दिनों तक अस्पताल में यही स्थिति रहेगी। अस्पताल में तैनात नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ की पुलिस भर्ती के मेडिकल बोर्ड में ड्यूटी लगने की वजह से अस्पताल में सर्जरी नहीं हो पा रही है। इससे पहले से सामान्य सर्जन भी छुट्टी पर चल रहे हैं।
शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ के न होने की वजह से मरीजों को परेशानी हुई। दो चिकित्सकों के न होने की वजह से अस्पताल में तैनात छाती रोग विशेषज्ञ के यहां मरीजों की लंबी कतार रही। सर्दी-जुकाम और सामान्य बीमारियों का इलाज कराने के लिए मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
संयुक्त अस्पताल में रोजाना 900 से 1000 मरीज ओपीडी में आते हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, जुकाम, गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना 150 मरीज चेकअप के लिए आते हैं। विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गोला सामान्यत: तीन से चार ऑपरेशन भी करते हैं लेकिन उनकी ड्यूटी गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी भर्ती परीक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए गठित विशेष मेडिकल बोर्ड में लगाई गई है। उनकी ड्यूटी चार दिसंबर तक मेडिकल बोर्ड में ही रहेगी।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। एकमात्र ईएनटी स्पेशलिस्ट हैं इनकी मेडिकल बोर्ड में ड्यूटी लगी है। इसके अलावा सर्जन के दो पद हैं जिसमें से एक पद पर तैनात सर्जन डॉ. मनीष एमसीएच पढ़ाई के लिए पहले से छुट्टी पर हैं। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग शासन से की गई है।