फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Enlightened people gathered to solve the problems of the city

Ghaziabad News: शहर की समस्याओं के समाधान के लिए जुटे प्रबुद्ध लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Enlightened people gathered to solve the problems of the city
गाजियाबाद। सिटी रेजीडेंट वेलफेयर फेडरेशन के नेतृत्व में शहर के सामाजिक लोगों के साथ आम सभा का आयोजन राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव के कम्युनिटी हॉल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीनियर सिटीजन केसी गोयल ने की। इस सभा में शहर की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। सभा की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ अध्यक्ष आरके गर्ग द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शहर में जो भी सामाजिक संस्थाएं हैं, वह इस समय सामाजिक कार्य नहीं कर रही हैं, बल्कि वह अपने विवादों में उलझी हुई हैं। इस संस्था में शहर के सामाजिक लोगों को जोड़कर एक मजबूत संस्था बनाने पर विचार किया गया। जिससे शहर में सरकारी विभागों द्वारा उत्पन्न समस्याओं का पुरजोर विरोध करके समाधान कराया जा सके। सभा में राजीव अग्रवाल फाउंडर महासचिव ने अपने विचारों से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। सभा में पार्षद अजीत निगम ने भी अपने विचारों से नगर निगम में व्याप्त कमियों पर प्रकाश डाला। डॉ. विनीत अग्रवाल ने कहा कि हमें एक ऐसे चुनिंदा लोगों की कमेटी बनानी चाहिए जो अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखती हो और हर समस्या पर अपना पक्ष मजबूती से सबके सामने रख सके। सभा में आकाश वशिष्ठ, प्रदीप कुमार मित्तल, संजीत कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र खंडेलवाल, प्रमोद सिंघल, कौशलेंद्र गुप्ता, कुलदीप गर्ग, रघुनंदन भारद्वाज, संदीप साहू आदि ने भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार दिए एवं निर्णय लिया कि इस तरह की सभाएं शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रत्येक माह बुलाई जाए, जिससे संगठन मजबूत हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed