{"_id":"6ad733683a115ee4e404e8fe","slug":"engineer-takes-his-own-life-after-suffering-a-loss-of-lakhs-in-the-stock-market-in-ghaziabad-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'गोल्डी तुम दूसरी शादी कर लेना, मैं सबसे ज्यादा तुमसे...'; शेयर बाजार में घाटा होने पर इंजीनियर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'गोल्डी तुम दूसरी शादी कर लेना, मैं सबसे ज्यादा तुमसे...'; शेयर बाजार में घाटा होने पर इंजीनियर ने दी जान
Tue, 20 Oct 2026 02:57 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:57 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। इंजीनियर ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया था, वीडियो में उसने खुद को ही जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
प्रदीप उर्फ राहुल गंगवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके साहिबाबाद के भोवापुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, जिसमें खुद को जिम्मेदार बताया।
मृतक मूल रूप से फर्रुखाबाद के चिलौली गांव, थाना कायमगंज के रहने वाले प्रदीप उर्फ राहुल गंगवार (35) थे। वह दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर थे और भोवापुर में किराए के मकान में पत्नी गोल्डी और बेटी के साथ रहते थे।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम उन्होंने पत्नी को पड़ोसी महिला के साथ माता के जागरण में भेज दिया था। रात करीब 11 बजे गोल्डी घर लौटीं तो पति कमरे में नहीं दिखे। आवाज लगाने और कॉल करने पर मोबाइल फोन की घंटी कमरे में बजी, पर रिसीव नहीं हुई।

Trending Videos
खिड़की के कूलर से झांकने पर वह फंदे से लटके मिले। शोर पर पड़ोसी पहुंचे, दरवाजा तोड़कर अंदर गए और उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तीन बार हुआ शेयर बाजार में नुकसान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रिश्तेदार शव्या ने बताया कि गोल्डी के मुताबिक पुलिस को मोबाइल में एक वीडियो मिला है। इसमें प्रदीप ने कहा कि वह अपनी बर्बादी के खुद जिम्मेदार हैं। छह माह पहले 24-25 लाख रुपये, दो माह पहले छह लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बाद पिता के पैतृक मकान को बैंक में गिरवी रखकर शेयर बाजार में निवेश किया और फिर नुकसान हो गया।

वीडियो में उन्होंने कहा, गोल्डी तुम दूसरी शादी कर लेना, मैं जिंदगी में सबसे ज्यादा तुमसे प्यार करता रहा हूं। मुझे ज्यादा मिस न करना और मेरी तीनों बहनों का ख्याल रखना। मुझे दुख है कि दिवंगत पिता की संपत्ति भी गिरवी रखकर पैसे फंसा दिए।
पुलिस बोली- तहरीर पर कार्रवाई
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मैक्स अस्पताल के मेमो के आधार पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वीडियो और अन्य साक्ष्य मिले हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।