फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineer critically injured after being hit by an unidentified vehicle on the highway

Ghaziabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियर गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Engineer critically injured after being hit by an unidentified vehicle on the highway
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। हरियाणा के सिरसा निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र सज्जन सिंह नोएडा के सेक्टर-115 में रहते हैं।
विज्ञापन

वह गन्नौर औद्योगिक क्षेत्र स्थित टीना रबर कंपनी में इंजीनियर हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से गन्नौर से नोएडा लौट रहे थे। इसी दौरान पुश्ता चौकी क्षेत्र में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी जगमोहन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed