फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineer arrested for cyber fraud of crores of rupees

Ghaziabad News: करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Engineer arrested for cyber fraud of crores of rupees
गाजियाबाद। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले इंजीनियर दीपक ठाकुर को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके गिरोह ने जिले के दो लोगों के साथ 72.30 लाख रुपये की ठगी की है। इसमें से 17.96 लाख रुपये पुलिस ने रिफंड कराए हैं। पकड़ा गया आरोपी 20 प्रतिशत कमीशन पर अपना खाता मुहैया कराता था। इसके खाते में करीब एक साल में डेढ़ करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है जबकि इसके गिरोह द्वारा 14 राज्यों की 40 घटनाओं में कुल 6.76 करोड़ रुपये के साइबर फ्राड होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गत दिनों इंदिरापुरम में रहने वाली अर्चना कुमारी के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख रुपये का साइबर फ्राड हुआ। जबकि इंदिरापुरम निवासी सरताज सिंह के साथ 27.30 लाख रुपये का साइबर फ्राड हुआ। पुलिस ने जांच करते हुए मामले में दिल्ली के शकरपुर निवासी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटेक है और उसने अपने दोस्त सौरभ आनंद के साथ मिलकर फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर बैंक में चालू खाता खुलवाया। सौरभ उसके खाते में साइबर ठगी की रकम मंगवाता था। ठगी की रकम में दीपक को 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस को उसके खाते में एक साल में ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। पूछताछ में दीपक ठाकुर ने बताया कि इनके गैंग के द्वारा 14 राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, केरल, बंगाल, बिहार, तमिलनाडु के लोगों के साथ कुल 6.76 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई है। पुलिस सभी राज्यों के पीड़ितों से संपर्क कर रही है। एडीसीपी पीयूष कुमार ने बताया कि आरोपी को विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है और एक मोबाइल व कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed