फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Energy Corporation's executive engineer suspended for not increasing electricity load

Ghaziabad News: विद्युत भार न बढ़ाने पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's executive engineer suspended for not increasing electricity load
गाजियाबाद। निवेश मित्र पोर्टल पर विद्युत भार बढ़ाने के लिए किए गए आवेदन पर गलत सूचना देकर आवेदन निरस्त करना ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को भारी पड़ गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय से अधिशासी अभियंता विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया।ऊर्जा निगम के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिकायत की थी। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र से मैसर्स केएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने 24 एमवीए के भार बढ़ाने के लिए निवेश मित्र एप पर आवेदन किया था। इसकी स्वीकृति के लिए विद्युत नगरीय वितरण खंड-9 के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार को निर्देशित किया गया। जवाब में अधिशासी अभियंता ने कहा कि 132 केवी उपकेंद्र लालकुआं पर पहले से ही भार अधिक है इसलिए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस पर अध्यक्ष ने जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया अधिशासी अभियंता ने गलत सूचना देकर उपभोक्ता के आवेदन को भार बढ़ाने के लिए लटकाए रखा और बाद में मना कर दिया। ऊर्जा निगम के अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर तुरंत विपिन कुमार को निलंबित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मामलों में लापरवाही और जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed