{"_id":"687e96e97c2bfa84a3056b3a","slug":"energy-corporation-will-recover-money-from-seven-thousand-defaulters-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-682157-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सात हजार डिफाल्टरों से वसूली करेगा ऊर्जा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सात हजार डिफाल्टरों से वसूली करेगा ऊर्जा निगम
विज्ञापन
गाजियाबाद। सात हजार डिफाल्टर उपभोक्ताओं से वसूली के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कमर कस ली है। तीनों जोन में डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अभी ऊर्जा निगम के अधिकारी फोन करके समझा रहे हैं लेकिन 31 जुलाई के बाद इनके ऊपर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
बकाया को लेकर ऐसे उपभोक्ताओं को पहले ही आरसी जारी की जा चुकी है। अब इनसे संग्रह अमीन के माध्यम से वसूली की जाएगी।
जोन एक के मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जोन एक में करीब तीन हजार डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जिन्होंने (एक मुश्त समाधान योजना) ओटीएस के तहत पंजीकरण तो कराया लेकिन बकाये का भुगतान नहीं किया।
शासन की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को दोबारा से छूट देकर एक मौका और दिया गया है। अब तक करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा कराया है। जोन दो में 17902 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। इन पर कुल 30.29 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। दोबारा मौका मिलने के बाद अब तक 1723 उपभोक्ताओं से 1.62 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं अन्य उपभोक्ताओं को फोन करके बकाया जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। जोन तीन में 2279 उपभोक्ताओं पर करीब एक करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इनमें से अब तक 40 उपभोक्ताओं ने करीब एक लाख रुपये के बकाया बिल का भुगतान कर दिया है।
जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि बकाया वसूली काे लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक मौका दिया गया है। 31 तक बकाया नहीं जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को पहले ही आरसी जारी की जा चुकी है। अब ऐसे उपभोक्ताओं से संग्रह अमीन के माध्यम से वसूली की जाएगी। ब्यूरो