{"_id":"571126f64f1c1bc0134a6ae4","slug":"endowed-with-cirque-sikri-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल के साथ सीकरी मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल के साथ सीकरी मेला संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
fair
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं के बीच सीकरी खुर्द में लगने सीकरी मेला रामनवमी को संपन्न हो गया। मेले में आखिरी दिन पहलवानों ने दमखम दिखाया। नौ दिन चले सीकरी मेले में करीब 12 लाख श्रद्धालुओं ने महामाया मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। मेले के आखिरी दिन भी हाईवे पर लगा घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
मेले के आखिरी दिन भोजपुर ब्लाक के तत्वावधान में बृहस्पतिवार रात दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 36 पहलवानों ने भाग लिया। 5100 रुपये के प्रथम पुरस्कार के लिए डगरपुर के राहुल और दिल्ली के ज्ञानेंद्र के बीच मुकाबला बराबर का रहा। दोनों को संयुक्त रूप से पुरस्कार राशि भेंट की गई।
विज्ञापन
4100 रुपये का पुरस्कार दिल्ली अखाड़ा के सत्यदेव को मिला। उन्होंने रेलवे के आशीष को हराया। वहीं डगरपुर के प्रदीप को 1500 रुपये और बम्हैटा के ब्रह्म को 1100 रुपये का पुस्कार भेंट किया गया।
विज्ञापन
मेले के आखिरी दिन भी हाईवे पर लगा घंटों जाम
सीकरी मेले के अंतिम दिन भी मोदीनगर जाम से जूझता रहा। मोदी मंदिर से शुरू हुआ जाम बस अड्डे तक लगा रहा। इस बीच हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बाद में कटों पर अतिरिक्त पुलिस लगाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। पुलिस ने मेले से पूर्व हाईवे पर मेले के दौरान जाम न लगने देने का दावा किया था, मगर यह दावा हवाई हवा ही रहा।