फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employees held a meeting to protest against privatization, took out a torch procession

Ghaziabad News: निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने की सभा, निकाला मशाल जुलूस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees held a meeting to protest against privatization, took out a torch procession
गाजियाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और बिजली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नाईपुरा बिजली घर पर विरोध सभा की और मोमबत्ती जुलूस निकाला। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण के विरोध में 31 जनवरी को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुनाफे में चल रहे चंडीगढ़ के विद्युत विभाग को गोयनका ग्रुप की एमिनेंट इलेक्ट्रिक कंपनी को एक फरवरी को सौंपने की तैयारी चल रही है। इससे पूरे देश के बिजली कर्मचारियों में आक्रोश है। उप्र के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को घाटे के नाम पर बेचने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी ओर मुनाफे में चल रहे चंडीगढ़ के बिजली विभाग की 22 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों को मात्र 871 करोड़ रुपये में बेचा गया है। प्रयागराज में हुई घटना को देखते हुए संघर्ष समिति ने वसंत पंचमी के दिन दो फरवरी तक प्रयागराज में कोई आंदोलन न करने का निर्णय लिया है। सभा में योगेंद्र कुमार, ललित कुमार, विनय यादव, अशोक ध्यानी, देवेंद्र गुप्ता, विनय कुमार, पुरन सिंह, कन्हैया लाल, रजनीश कुमार कमलजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, रोहताश एवं अशोक पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed