फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employee's health deteriorated after eating food, died

Ghaziabad News: खाना खाने के बाद बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Employee's health deteriorated after eating food, died
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के दौलतपुरा गोदाम वाली गली में खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए कंपनी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि एमएमजी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को भर्ती कराने के लिए लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुजीत निवासी बिशईपुर अहिरौला, आजमगढ़ के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। गाजियाबाद के दौलतपुरा गोदाम वाली गली में किराये के कमरे में अपने-अपने चचेरे भाई रोहित, मनीराम, गुड्डू और संदीप के साथ रहता था। वह भी अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुजीत खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए गया था। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ी। जब तक उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed