{"_id":"67cde983c84872963900121d","slug":"employees-found-stealing-municipal-corporation-diesel-by-filling-it-in-drums-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-589272-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ड्रमों में भरकर नगर निगम का डीजल चोरी करते मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ड्रमों में भरकर नगर निगम का डीजल चोरी करते मिले कर्मचारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के वाहनों के लिए मिलने वाले डीजल को कर्मचारी चोरी कर रहे थे। एक ही दिन में दो लाख का डीजल चोरी किया जा रहा था। इसके लिए बाकायदा गाड़ी लगाई गई थी। इसका पता चलने पर अफसरों ने टीम भेजकर जांच कराई तो कर्मचारी रंगे हाथों पकड़े गए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर नंदी गोशाला स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात सुपरवाइजर संजय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पंप से निगम के वाहनों में डीजल भरवाने के लिए ठेके पर रखे गए दो कर्मचारी सत्येंद्र तोमर और सत्येंद्र पोद्दार की सेवा समाप्त कर दी गई है।
जोनल सेनेटरी ऑफिसर ओमपाल और डीजल का हिसाब रखने वाले लिपिक से जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि डीजल चोरी की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जांच में यह भी पता चल जाएगा कि डीजल की चोरी कब से की जा रही थी।
विज्ञापन
इस चोरी का खुलासा पूर्व पार्षद ललित कश्यप से मिली शिकायत की जांच कराने पर हुआ। ललित ने रविवार की सुबह ही महापौर सुनीता दयाल को फोन करके बताया था कि नगर निगम के वाहनों को मिलने वाले डीजल को चोरी किया जा रहा है। कर्मचारियों ने अपना वाहन लगा रखा है। निगम के वाहनों के बजाय डीजल ड्रमों में भरा जाता है।
इसे वाहन के अंदर रखकर दूसरे पेट्रोल पंप पर ले जाकर बेच दिया जाता है। वाहन पर नगर निगम लिखा हुआ है ताकि किसी को चोरी का पता न चले। डीजल चोरी लंबे समय से की जा रही है। महापौर लखनऊ में थीं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को सूचना दी।
पेट्रोल पंप पर मिले
डीजल से भरे ड्रम
नगर आयुक्त ने अफसरों की टीम भेजकर जांच कराई। अफसरों ने देखा कि पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा है, जिसमें डीजल से भरे ड्रम रखे हैं। वहां मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों से निगम को मिलने वाला डीजल ड्रमों में भरे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। वाहन के चालक से जानकारी की गई तो उसने भेद खोल दिया। उसने बताया कि वह कर्मचारियों के कहने पर वाहन लेकर आया। जांच रिपोर्ट मिलते ही नगर आयुक्त ने कार्रवाई कर दी। टैंकर को जब्त कर लिया गया।
चहारदीवारी बनेगी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
डीजल चोरी का पता चलने पर नगर आयुक्त ने पेट्रोल पंप की चहारदीवारी करने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इंडियन आयल के इस पेट्रोल पंप के साथ नगर निगम का अनुबंध है। यहां से नगर निगम के वाहनों को डीजल दिया जाता है।