फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employee grabbed 1.05 crore in the name of depositing tax

Ghaziabad News: कर्मचारी ने टैक्स जमा करने के नाम पर 1.05 करोड़ हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Employee grabbed 1.05 crore in the name of depositing tax
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के नासिरपुर निवासी कारोबारी दीपक त्यागी की फर्म से उनके ही कर्मचारी ने धोखाधड़ी करके 1.05 करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोप है कि कर्मचारी ने कर जमा करने के नाम पर चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके फर्जीवाड़ा किया है। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दीपक त्यागी का कहना है कि उनकी अनंत इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। विजयनगर के बिहारीपुरा निवासी चंद्र सिंह उनके यहां अकाउंटेंट था। जो उनकी फर्म का लेखाजोखा देखता था। 2018 में उनकी मां का निधन हो गया और वह परिवार के साथ व्यस्त होने पर कारोबार नहीं देख पाए। इस दौरान चंद्र सिंह ने चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रकम निकाल ली और टैक्स जमा करने के नाम पर अपने पास रख लिए। सेल टैक्स विभाग से जब उन्हें 80 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस आया तो पता चला कि चंद्र सिंह ने टैक्स जमा करने के लिए फर्म से तो पैसा निकाला, लेकिन जमा नहीं किया। बैंक खाता सीज होने पर पता चला कि उसने खाते से 25 लाख रुपये निकाल लिए। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed