फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employee dies due to suffocation due to smoke in adventure park cell

Ghaziabad News: एडवेंचर पार्क की कोठरी में धुएं से दम घुटने से कर्मचारी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Employee dies due to suffocation due to smoke in adventure park cell
साहिबाबाद। सिटी फॉरेस्ट में बने एडवेंचर पार्क में साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी ललित कुमार (55) निवासी नई बस्ती, नंदग्राम की शनिवार रात दम घुटने से मौत हो गई। उनके साथ ही कोठरी में रहने वाली महिला कर्मी नंदग्राम निवासी गीता को गंभीर हालत में एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तसले में आग जलाकर दोनों कर्मीकोठरी में सोए हुए थे।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि ललित मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। गीता मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली हैं। दोनों रिश्ते में समधी-समधन हैं। गीता के दो बेटे बाबू और भोला हैं, जो नंदग्राम में रहते हैं। ललित और गीता एडवेंचर पार्क में बनी एक कोठरी में रह रहे थे। 10 साल से दोनों सिटी फॉरेस्ट में साफ-सफाई का काम करते थे। शनिवार रात ललित ने एक तसले में आग जलाकर उसे कमरे में ही रख दिया और कोठरी में पड़े तख्त पर सो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह काफी देर तक सोकर न उठने पर गीता का छोटा बेटा बाबू पार्क में पहुंचा और कोठरी में देखने गया। कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पार्क के अन्य कर्मचारियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो कोठरी धुएं से भरी थी। ललित बिस्तर पर बेहोश पड़े थे। गीता को हिचकियां आ रही थीं। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल भेजा जहां, चिकित्सकों ललित को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में गीता ने आग जलाकर रखने की बात बताई। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed