फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employee dies due to electric shock

Ghaziabad News: बिजली का करंट लगने से कर्मचारी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Employee dies due to electric shock
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में 31 जुलाई को काम के दौरान करंट लगने से झुलसे सौरभ प्रजापति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका हादसे के बाद से लगातार कौशांबी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सौरभ प्रजापति (24) पुत्र वकील प्रजापति निवासी ग्राम सिसवा थाना नेहा नगर आजमगढ़ कड़कड़ मॉडल गांव में किराए के कमरे में रहते थे। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की बंगाल केबल फैक्टरी में काम करते थे। 31 जुलाई को काम के दौरान अचानक केबल से वह करंट की चपेट में आ गए। झुलसी हालत में प्रबंधन ने उन्हें कौशांबी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर के अंगूठे और अंगुली में करंट लगने के निशान थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। डॉक्टरों की टीम रिकवर करने में जुटी थी कि अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत की सूचना लिंक रोड पुलिस को दी गई। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। अभी मामले में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed