{"_id":"67c8990a9e65bd4b5b0a185a","slug":"emils-team-won-the-match-by-124-runs-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-100055-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमिल की टीम ने 124 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमिल की टीम ने 124 रन से जीता मैच
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को कार्पेडियम इंडिया और एमिल के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एमिल की टीम ने 124 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमिल की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 313 रन बनाए। अंजनिया सूर्यवंशी ने 86 और अरविंद वर्मा ने नाबाद 68 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांश ने तीन और गौरव ने एक विकेट लिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कार्पेडियम इंडिया की टीम 30 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज सचिन भाटी ने शानदार 107 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में मोनू शुक्ला ने तीन और विकास ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अरविंद वर्मा को दिया गया।