{"_id":"586d41d44f1c1bdd6915930e","slug":"eleven-will-vote-on-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 जनवरी से नामांकन ,ग्यारह फरवरी को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 जनवरी से नामांकन ,ग्यारह फरवरी को होगा मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
इलेेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के लागू होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी को अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
यह प्रक्रिया 24 जनवरी तक चलेगी। 27 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद 11 फरवरी को पहले ही चरण में गाजियाबाद के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बुधवार देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी और एसएसपी दीपक कुमार ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में चुनाव संबंधी कार्यक्रम और इसकी तैयारियों की जानकारी दी। निधि केसरवानी ने बताया कि गाजियाबाद की सभी छह विधानसभाओं (धौलाना, आंशिक) के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
चुनावों पर नजर रखने के लिए गाजियाबाद के साथ ही तीनों तहसीलों स्तर पर तीन कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। यह सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता की सुगबुगाहट के चलते पिछले दिनों ही प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
यही कारण रहा है बुधवार सुबह जैसे ही आचार संहिता की घोषणा हुई, वैसे ही पूर्व में गठित सभी टीमों को रवाना कर दिया गया। यह सभी टीमें इस बात पर नजर रखेंगी कि कहीं भी किसी हालात में आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ की एक कंपनी उन्हें मिल चुकी है। गाजियाबाद में फिलहाल पुलिस ने ऐसे 149 लोगों को वरनेबल घोषित किया है, जोकि मतदाताओं को डरा-धमकाकर या किसी अन्य कारण से प्रभावित करते हैं।
ऐसे लोगों के मोबाइल भी पुलिस ने अपने रडार पर ले रखे हैं। इनमें से ज्यादातर थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। लापता चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आधा सेक्शन पीएसी के साथ ही आधा सेक्शन पैरमिलट्री फोर्स तैनात किए जाने की डिमांड भेजी गई है।
इसके लिए कुल 35 कंपनी पैरामिलिट्री और 45 कंपनी पीएसी की की डिमांड की गई है। संवेदनशील इलाकों जैसे लोनी, मुरादनगर, फरीदनगर आदि पर विशेष निगरानी की जा रही है।
इन टीमों का किया गया गठन:
लेखा टीम - 06
फ्लाइंग स्क्वायड टीम - 18
वीडियो निगरानी टीम - 06
वीडियो अवलोकन टीम - 05
सहायक व्यय प्रेक्षक - 07
स्टेटिक सर्विलांस टीम - 16
एमसीएमसी टीम - 01
नोडल अधिकारी - 21
यह होगा चुनाव कार्यक्रम:
17 जनवरी - अधिसूचना जारी/नामांकन प्रक्रिया शुरू
24 जनवरी - नामांकन करने की आखिरी तारीख
25 जनवरी - नामांकन पत्रों की जांच
27 जनवरी - नाम वापसी की अंतिम तारीख
11 फरवरी - मतदान
11 मार्च - मतगणना
15 मार्च - निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त
किस विधानसभा के प्रत्याशी कहां करेंगे नामांकन:
सभी पांचों विधानसभाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट में अलग-अलग में व्यवस्था है, जोकि इस प्रकार से है।
- लोनी विधानसभा: एडीएम सिटी का न्यायालय कक्ष संख्या-127 ग्राउंड फ्लोर
- मुरादनगर विधानसभा: अपर उपजिलाधिकारी का न्यायालय कक्ष संख्या-129 ग्राउंड फ्लोर
- साहिबाबाद विधानसभा: एसडीएम गाजियाबाद का न्यायालय कक्ष संख्या-128 ग्राउंड फ्लोर
- गाजियाबाद विधानसभा: सिटी मजिस्ट्रेट का न्यायालय कक्ष संख्या-130 ग्राउंड फ्लोर
- मोदीनगर विधानसभा: जिलाधिकारी का न्यायालय कक्ष संख्या-102 ग्राउंड फ्लोर
नोट: धौलाना विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया हापुड़ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कराई जाएगी।
स्थापित किए गए कंट्रोल रूम और उनके नंबर:
गाजियाबाद- कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या-202 में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निर्वाचन संबंधी किसी भी शिकायत अथवा सुझाव कंट्रोल रूम के फोन नंबर: 0120-2827044/2827045 और 2827046 पर दी जा सकती है।
इसके अलावा गाजियाबाद तहसील स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर 0120- 713909, लोनी के लिए 9958157993 और मोदीनगर के लिए 01232-220770 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। सभी कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
विधानसभावार कुल मतदान केंद्र, मतदेय स्थल, जोन और सेक्टरों की संख्या:
विधानसभा मतदेय स्थल मतदान केंद्र जोन की संख्या सेक्टर की संख्या
लोनी 409 117 03 38
मुरादनगर 415 128 04 32
साहिबाबाद 835 152 08 47
गाजियाबाद 415 86 03 26
मोदीनगर 313 114 03 28
धौलाना (आंशिक) 103 33 02 09
इस प्रकार गाजियाबाद में कुल 2490 मतदेय स्थल, 630 मतदान केंद्र, 23 जोन और 180 सेक्टर बनाए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या:
विधानसभा पुरुष महिला अन्य योग
लोनी 259253 195953 0 455226
मुरादनगर 227945 188801 10 416756
साहिबाबाद 495999 365902 19 861920
गाजियाबाद 236401 185828 11 422240
मोदीनगर 180666 149989 0 330655
धौलाना आंशिक 60095 45832 02 105929
इन सभी विधानसभाओं को मिलाकर इस बार गाजियाबाद में कुल 2592726 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुषों की संख्या 1460359 और महिलाओं की संख्या 1132325 है।
मतदाता पहचान पत्रों का वितरण:
जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि मतदाता पहचान पत्रों का चुनाव से पहले ही शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। वर्तमान में 39820 पहचान पत्र प्राप्त होने बाकी हैं। जल्द ही यह मिल जाएंगे और बीएलओ द्वारा इन्हें घर-घर बंटवा दिया जाएगा।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था:
निधि केसरवानी ने बताया कि गाजियाबाद में सभी विधानसभाओं से कुल मिलाकर 4256 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में आने वाले दिव्यांग मतदाताओं से मतदान से पूर्व अवश्य ही संपर्क करेंगे। मतदान केंद्र पर भी ऐसे मतदाताओं को सहायक, व्हीलचेयर और ब्रेललिपि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगा प्रचार-प्रसार:
चुनाव आयोग के आदेश के चलते कोई भी प्रत्याशी किसी भी धार्मिक स्थल, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार नहीं सकेगा। ऐसे स्थलों पर अगर चुनाव साम्रगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में वोट डालते ही मिलेगी पर्ची:
मेरठ मंडल में सिर्फ गाजियाबाद विधानसभा में ही इस बार यह नई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत मतदान करने वाले प्रत्येक मतदाता को मौकेपर ही पर्ची निकलेगी। इसमें दर्शाया जाएगा कि उसने किस नंबर के प्रत्याशी को अपना वोट दिया है। मगर यह पर्ची मतदाता सिर्फ देख सकता है। उसे दी नहीं जाएगी। प्रिंट होने के चंद सेकेंड बाद ही पर्ची नष्ट कर दी जाएगी।
सर्विस वोटरों केलिए ऑनलाइन होगी व्यवस्था:
सर्विस वोटरों के लिए इस बार मतदान फार्म ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। गाजियाबाद में कुल 623 सर्विस वोटर चिन्हित हैं। यह वोटरों की जिम्मेदारी होगी कि वह फार्म डाउनलोड करके उस पर अपना वोट देकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से आरओ के पास भेजे।
पांच जनप्रतिनिधियों पर भी नजर:
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पांच ऐसे जनप्रतिनिधियों पर भी पुलिस नजर रखे हुए हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकार्ड है। इनमें मुख्य रूप से मदन भैया, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, साहिबाबाद विधायक अमरपाल शर्मा, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और मुरादनगर विधायक वहाब चौधरी शामिल हैं।
मोदीनगर केदो जनप्रतिनिधियों के बीच भी लंबे समय से टेंशन चली आ रही है। इन पर भी पुलिस की नजर है। एसएसपी ने यह भी कहा कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया जाएगा। गड़बड़ी करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें:
- सभी सरकारी विभागों से एनओसी मिलने के बावजूद प्रत्याशी को इस बार एक शपथपत्र यह भी देना होगा कि उसकी किसी भी प्रकार की सरकारी देयता बाकी नहीं है। नामांकन फार्म पर प्रत्याशी का फोटो भी लगाना होगा।
- प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव में सिर्फ 28 लाख रुपये तक की राशि ही खर्च कर सकता है।
- पेड न्यूज आदि पर नजर रखने केलिए अलग से मीडिया कमेटी का गठन किया गया है।
- सभी फ्लाइंग स्क्वॉयड और अन्य टीमों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम है। इन सभी वाहनों पर कंट्रोल रूम से ही नजर रखी जाएगी।
- बीस हजार से ज्यादा का भुगतान प्रत्याशी नकद नहीं कर सकेगा। ऐसी स्थिति में उसे ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान करना होगा।
- आचार संहिता लगने के साथ ही अब गाजियाबाद में कोई भी व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा की नकदी लेकर नहीं चलेगा। अगर किसी व्यक्ति पर 50 हजार से ज्यादा की नकदी पकड़ी जाती है तो उससे आईटी टीम पूछताछ करेगी।
- पोलिंग बूथ के बाहर लगने वाले प्रत्याशी के कैंप को भी इस बार से चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।
- गाजियाबाद के सभी 15711 शस्त्र लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं कि वह अपने शस्त्र जमा करा दें। ऐसे व्यक्ति जिन्हे जानमाल का खतरा हो और वह अपना शस्त्र जमा नहीं कराना चाहते तो शहरी क्षेत्र के लोगों को एडीएम सिटी और ग्रामीण क्षेत्र के शस्त्रधारकों को एडीएम प्रशासन के पास अपना प्रत्यावेदन देना होगा।
- अब बिना अनुमति कोई थी सिनेता हाल या केबल संचालक राजनीतिक प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेगा।
- सुविधा नामक मोबाइल एप के माध्यम से ही प्रत्याशी अपनी अनुमति के लिए आवेदन कर सकता है। इसी प्रकार समाधान नामक एप पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
- पोलिंग पार्टियां 10 फरवरी को सुबह 8 बजे कमला नेहरू नगर मैदान से रवाना होंगी, जबकि ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम गोविंदपुरम मंडी में बनाया जाएगा।