फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity was cut off for eight hours, junior engineer accused of abusing

Ghaziabad News: आठ घंटे गुल रही बिजली, अवर अभियंता पर गाली गलौज का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for eight hours, junior engineer accused of abusing
गाजियाबाद। नेहरूनगर थर्ड में मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक करीब आठ घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी के लिए जब अवर अभियंता को फोन किया तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए गाली गलौज की। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने मुख्य अभियंता जोन एक को पत्र लिखकर शिकायत की है।
विज्ञापन

राकेश मार्ग के ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव राजीव अग्रवाल व विनीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे राकेश मार्ग के ब्लॉक में बिजली गुल हो गई। सुबह करीब चार बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई तब लोगों ने अवर अभियंता धमेंद्र कुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता ने कटौती क्यों हुई है इस संदर्भ में उन्हें जवाब नहीं दिया, इसके इतर लोगों से गाली गलौज करने लगे। कल रात गई बिजली बुधवार सुबह छह बजे के बाद शुरू हो पाई। क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता ने क्षेत्र के लोगों को धमकी दी कि यह उनका इलाका है। कब लोगों को बिजली मिलेगी, कब नहीं यह वही तय करेंगे। इससे लोगों में आक्रोश है। विनोद कुमार शुक्ला, उमेश कुमार शर्मा, अजय आनंद समेत अन्य लोगों ने मुख्य अभियंता जोन एक से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग है। इस संदर्भ में अवर अभियंता धमेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के एबीसी में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह करीब छह बजे खराबी को दुरुस्त करके आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। गाली गलौज का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन लगा रहा बिजली की आवाजाही का दौर
बुधवार को भी शहर में बिजली की आवाजाही का दौर जारी रहा। शहर में प्रताप विहार, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, समेत अन्य इलाकों में पूरे दिन दस-दस मिनट के अंतराल पर बिजली आती जाती रही। सबसे अधिक समस्या विजयनगर के लोगों को हुई। विजयनगर के आकाश सोनकर ने बताया कि वैसे भी विजयनगर में लगातार पेयजल के की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सुबह के समय बिजली गुल होने की वजह से लोगो की समस्या और बढ़ गई। पेयजल के लिए विजयनगर में पिछले कई दिनों से लोगों को परेशानी हो रही है। जोन एक के मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली की सप्लाई बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली की आपूर्ति सामान्य रही।


करोड़ों खर्च फिर भी नहीं थम रही कटौती
शहर में बिजली कटौती का बदस्तूर जारी है। 24 घंटे आपूर्ति का दावा करने वाले ऊर्जा निगम की ओर से रोजाना दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। बावजूद इसके समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article