फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity theft worth 48 crores caught, but could recover only 6 crores

Ghaziabad News: 48 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी पर सिर्फ छह करोड़ ही वसूल पाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft worth 48 crores caught, but could recover only 6 crores
गाजियाबाद। बिजली चोरी रोकने के ऊर्जा निगम के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। पिछले एक साल में बिजली चोरों ने ऊर्जा निगम को 48 करोड़ रुपये की चपत लगाई। कई बार अभियान चलाने के बाद भी ऊर्जा निगम इनसे अभी तक छह करोड़ रुपये ही वसूल पाया है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने एक मार्च 2022 से 31 मार्च 2023 तक शहरी और देहात क्षेत्र में 16 हजार से अधिक जगहों पर छापामारी की और 104 मेगावाट की बिजली चोरी पकड़ी। निगम की टीम ने मौके पर 52 लोगों से जुर्माना वसूला और 6906 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इन लोगों से बकाया वसूलने के लिए निगम ने कई बार अभियान चलाया लेकिन अभी तक शत प्रतिशत वसूली नहीं पाई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि देहात के इलाकों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई है। ग्रामीणों द्वारा वसूली करने वाली टीम का विरोध किया जाता है। इस कारण बकाया वसूलने में देरी हो रही है। ऐसेे जगहों पर पुलिस की मदद लेकर बकाया वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


छह माह तक हो सकती है सजा
बिजली चोरी पकड़े जाने पर जुर्माना ना देने वाले लोगों के खिलाफ ऊर्जा निगम के द्वारा धारा 135, चोरी और 138, चोरी के इरादे से मीटर में छेडछाड़ के तहत कार्रवाई की जाती है। इसमें छह महीने तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने दिए वसूली में तेजी लाने के निर्देश
पावर कारपोरेशन के एमडी चैत्रा वी ने बिजली चोरों से बकाया वसूलने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। एसडीओ और अवर अभियंताओं को वसूली में तेजी लाने के लिए कहा गया है। इसकी मेरठ स्थित पीवीवीएनएल कार्यालय से रोजाना समीक्षा की जा रही है।

- बिजली चोरों से बकाया धनराशि वसूलने के अभियान में तेजी लाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ली जाएगी। - नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed