{"_id":"590c8d794f1c1b0b3944320a","slug":"electricity-stolen-in-loni-district-bulandshahr-number-one-in-the-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में जिले में लोनी, जोन में बुलंदशहर नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में जिले में लोनी, जोन में बुलंदशहर नंबर वन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
power
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। अपराध के साथ लोनी का इलाका बिजली चोरी में भी जिले में टॉप पर है। वहीं, गाजियाबाद जोन में बुलंदशहर शहरी सर्किल बिजली चोरी में अव्वल है। कारपोरेशन की ओर से पश्चिमांचल विद्युत निगम को भेजे गए लाइन लॉस के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
पूरे गाजियाबाद में लाइन लॉस करीब 18 फीसदी है तो अकेले लोनी में ही यह आंकड़ा 22.29 प्रतिशत है। गाजियाबाद जोन में बुलंदशहर सिटी सर्किल 25.54 प्रतिशत लाइन लॉस के साथ जोन में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
बुलंदशहर का यह आंकड़ा तो सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक है जबकि विभागीय सूत्रों की मानें तो बुलंदशहर में लाइन लॉस का आंकड़ा करीब 39 फीसदी है, जो कि बिजली चोरी की बड़ी तस्वीर को बयान करता है।
विज्ञापन
लाइन लॉस में हापुड़ भी बुलंदशहर के बिल्कुल पीछे है। हापुड़ में लाइन लॉस का आंकड़ा 25.50 फीसदी है। बिजली चोरी रोकने के लिए कारपोरेशन की ओर से तकनीक को अपग्रेड करने के साथ और कड़े कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन बिजली चोरी और चोरों पर नकेल नहीं कस पा रही है। लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की प्रदेश सरकार की मुहिम के लिए लाइन लॉस रोकना भी बड़ी चुनौती का काम होगा।
फीडरों की हो रही मॉनीटरिंग, ले रहे कड़ा एक्शन
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि लाइन लॉस को कम करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों की मॉनीटरिंग शुरू की गई है। साथ ही बिजली चोरी करने और कराने में लिप्त लोगों पर कड़े एक्शन के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।