फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity remained missing for 15 hours, 30 thousand population craved for water

Ghaziabad News: 15 घंटे गायब रही बिजली, 30 हजार की आबादी पानी को तरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained missing for 15 hours, 30 thousand population craved for water
मसूरी। बिजनेस प्लान के नाम करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, उसके बाद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। ठंड के मौसम में लगातार कटौती से मसूरी के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार कई-कई घंटे कटौती हो रही है। सोमवार को लालकुआं पारेषण इकाई से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से करीब 15 घंटे बिजली गुल रही। इससे पहले रविवार को करीब 12 घंटे और शनिवार को आठ घंटे कटौती हुई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि 12 किमी लंबी इस लाइन में लगभग हमेशा खराबी आती रहती है। कई योजनाओं के तहत बिजली सुधार के लिए कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को भी इसी लाइन में खराबी आई थी। एचआरएम बिजलीघर से जुड़े जिला कारागार, आध्यात्मिकनगर, रफीकाबाद, भूड़गढ़ी औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन रोड, मसूरी, नेशनल हाईवे 9, मसूरी मेन मार्केट, ताज कालोनी, मुगल गार्डन, सोनी एंक्लेव, जाफर काॅलोनी, एमजी रोड, जाकिर काॅलोनी आदि समस्त कॉलोनी के 30-35 हजार उपभोक्ता अघोषित कटौती से परेशान हैं।
विज्ञापन

पानी के लिए हुई समस्या : उपभोक्ता नौशाद, जब्बार, अहमद हसन, रविन्द्र, अशोक, बिलाल आदि ने बताया कि बिजली न होने से पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रात नौ बजे से ही कटौती के चलते इनवर्टर भी पूरी तरह से ठप हो गए। सुबह पानी न आने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा। मोदीनगर एक्सईएन दुर्गेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। खराबी खोजने के लिए टीम लगाई गई थी। इसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed