{"_id":"664be1a5de6fc023d40458d4","slug":"electricity-problem-in-saya-gold-people-created-ruckus-at-midnight-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-108934-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सबसे ऊंची बिल्डिंग में बिजली-पानी का संकट, सोसायटी में जमकर हंगामा; पार्षद ने प्रबंधक से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सबसे ऊंची बिल्डिंग में बिजली-पानी का संकट, सोसायटी में जमकर हंगामा; पार्षद ने प्रबंधक से मांगा जवाब
Tue, 21 May 2024 05:19 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदिरापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदिरापुरम
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:19 AM IST
सार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की सबसे ऊंची साया सोसायटी में बीती रात बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बीते 18 दिनों के सोसायटी में भरपूर पानी नहीं आ रहा है। बिजली गुल होने के बाद मेंटेनेंस टीम द्वारा जीडी सेट नहीं चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इंदिरापुरम की एक सोसायटी (सांकेतिक तस्वीर))
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैभवखंड स्थित साया गोल्ड सोसायटी में रविवार को देर रात बिजली की समस्या से नाराज सोसायटी के लोगों ने हंगामा कर दिया। सोसायटी में दो दिन से रात 10 बजे बिजली गुल होने के बाद मेंटेनेंस टीम द्वारा जीडी सेट नहीं चलाया जा रहा था। रविवार रात भी लाइट कटने के बाद पावर बैकअप नहीं दिया गया। इससे नाराज लोग आधी रात सोसायटी परिसर में उतरे और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और रात करीब तीन बजे बिजली व्यवस्था सोसायटी में सुचारु हुई।
बिजली ही नहीं पानी समस्या से हैं परेशान
सोसायटी निवासी अमरीश ने बताया कि साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी के हजारों लोग पानी की समस्या के बाद अब बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। दो दिन से मेंटेनेंस टीम बिजली गुल होने पर पॉवर बैकअप नहीं दे रहा है। जबकि बिल्डर द्वारा फ्लैट लेने के दौरान ढाई से तीन लाख रुपये देकर 3 से 6 किलोवॉट का मीटर लिया गया है। हर माह रखरखाव के लिए 300 रुपये दिया जाता है। इसके बाद भी निवासियों को पॉवर बैकअप नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में चार डीजी सेट लगाना था, मगर अभी तक सोसायटी में दो डीजी सेट नहीं लग सके हैं। इससे निवासियों को परेशानी हो रही है। बिजली नहीं होने पर लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे है।
18 दिनों से भरपूर पानी नहीं
सोसायटी के लोगों ने बताया कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। बिल्डर द्वारा जो पानी दिया जा रहा है वह भरपूर नहीं है। ऐसे में लोग बाजार से अपने स्तर पर भी बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर निवासियों द्वारा 7 मई को भेजे गए तीन जल नमूनों की रिपोर्ट भी आई। इसमें दो नमूने में कैंटोमेनेशन पाया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब पानी को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है और ये रिपोर्ट भी पुरानी हो चुकी है, लेकिन बीस दिन बाद भी टैंकरों से जलापूर्ति पर निवासी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्षद ने साया प्रबंधक से मांगा जवाब
स्थानीय पार्षद संजय सिंह ने साया ग्रुप के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव से पानी और बिजली सहित मूलभूत सुविधा को लेकर जवाब मांगा है। शनिवार तक सोसायटी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू होगा।
पार्षद ने बताया कि साया ग्रुप के प्रबंधक ने बताया कि एक मई से सोसायटी में दूषित पानी की शिकायत मिलनी शुरू हो गई थी। एक मई को पानी की टीडीएस जांच कराने के बाद दो मई को पानी के टैंक को खाली कराया गया। तीन मई से सोसायटी में लोग बीमार होने शुरू हो गए। चार मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम आई। इसमें 15 पानी के नमूने लिए जिसमें 8 फेल पाए गए थे। इसके बाद लगातार क्लोरिनेशन कराया जा रहा है। सोसायटी के लोगों को बोरवेल, गंगाजल, टैंकर सहित बोतलबंद पानी दिया जा रहा है।