फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity meters will be installed outside houses

Ghaziabad News: घरों के बाहर लगाए जाएंगे बिजली के मीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity meters will be installed outside houses
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम की ओर से लगभग 30 हजार ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिनके अभी तक घरों के अंदर मीटर लगे हुए हुए हैं। जल्द ही इन उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली बिल में गड़बड़ियों की शिकायत पर जब मीटर रीडरों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके घरों के अंदर मीटर लगे हुए हैं और रीडिंग के समय उपभोक्ता नहीं मिलते। इसके चलते रीडिंग लेने में परेशानी होती है। ऊर्जा निगम ने जब सर्वे कराया तो करीब 30 हजार ऐसे उपभोक्ता मिले, जिनके घरों के अंदर मीटर लगा हुआ है। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि किसी तरह की बिजली चोरी और रीडिंग लेने में परेशानी न हो इसको देखते हुए सभी बिजली उपभोक्ताओं के घर के बाहर मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं के घर के अंदर मीटर लगे हैं, उन्हें बाहर लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे मामले ज्यादा आते हैं, जहां पर मीटर रीडिंग लेने में दिक्कत होती है। घर के अंदर मीटर लगा होने से बिजली चोरी की संभावना भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed