{"_id":"69bdabc2a1db10a4600d7ec7","slug":"electricity-in-lalkuan-area-will-remain-off-for-five-hours-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-845954-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कल पांच घंटे बंद रहेगी लालकुआं क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कल पांच घंटे बंद रहेगी लालकुआं क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
गाजियाबाद। 33 केवी चौधरी स्टील की विद्युत लाइन पर जर्जर खंभों को बदलने का काम रविवार को किया जाएगा। इससे लालकुआं क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि चौधरी स्टील लाइन पर चार खंभे बदले जाएंगे। इसके साथ लाइन पर मेंटनेंस का काम चलेगा।
इसके साथ ही डीजल पावर सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य की वजह से नेहरूनगर, आंबेडकर रोड, आरडीसी, कविनगर, नवयुग मार्केट की विद्युत आपूर्ति सुबह सात से आठ बजे तक बंद रहेगी। रविवार को ही अन्य लाइनों पर भी अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। इससे शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद प्रभावित रहेगी।